विद्याधर नगर में मंगलवार को हुई हिस्ट्रीशीटर और भू-कारोबारी हिम्मत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस गैंगवार की दिशा में जांच कर रही है। पुलिस की शक की सूई अब जेलों पर बंद गैंगस्टर्स पर है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग भी लगे हैं। पुलिस मान रही है कि हत्याकांड के सूत्रधार ने जेल में ही साजिश रची है।
बताया जा रहा है कि साजिश में प्रदेश के सबसे चर्चित गैंगस्टर का नाम सामने आ रहा है। हिम्मत सिंह ने इस गैंगस्टर के विरोधी के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया था। दोनों ही बदमाश फिलहाल प्रदेश की जेलों में बंद हैं।
एक महीने पहले ही लग गई थी सूचना
पुलिस को जयपुर में होने वाले इस गैंगवार की सूचना करीब एक महीने पहले ही दोनों बदमाशों के जेल से फोन टेप करने के कारण लग गई थी। तभी से जयपुर के झोटवाड़ा और विद्याधर नगर इलाके में सीकर और नागौर की पुलिस चक्कर लगा रही थी। लेकिन पुलिस की टीमों के जयपुर में होने के बाद भी वारदात घटित हुई।
हरियाणा से बुलाया शूटर
बताया जा रहा है जिस शूटर ने हिम्मत को चार गोलियां मारी थीं, उसे हरियाणा से बुलाया गया था। दो दिन पहले ही वह जयपुर आया था। पुलिस को अभी तक भी वारदात में प्रयोग में लाई गई बाइक नहीं मिली है। साथ ही झारखंड में बैठे एक अन्य बदमाश की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है।
खुलकर नाम सामने नहीं आए
हैं। लेकिन जेल में बंद कुछ बदमाशों के बारे में भी हिम्मत सिंह के साथी से जानकारी मिली है। उस दिशा में जांच जारी है। तीन टीमें भी बनाई गई हैं। वे कहां भेजी गई हैं यह अभी नहीं बता सकता।
No comments:
Post a Comment